ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूगांव में महुआ चुन रहे किसान को बाइक सवारों ने मारा धक्का, मौत

गांव में महुआ चुन रहे किसान को बाइक सवारों ने मारा धक्का, मौत

पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर से होकर बहने वाली कोयल नदी के दूसरी तट पर बसे चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा गांव के खिरीबार टोला निवासी 50...

गांव में महुआ चुन रहे किसान को बाइक सवारों ने मारा धक्का, मौत
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 03 Apr 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

मेदिनीनगर।प्रतिनिधि

पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर से होकर बहने वाली कोयल नदी के दूसरी तट पर बसे चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा गांव के खिरीबार टोला निवासी 50 वर्षीय किसान सह होमगार्ड के जवान सत्येंद्र दुबे की बाईक के धक्का लगने से शुक्रवार के सुबह मे मौत हो गयी है। वे शुक्रवार की सुबह में महुआ चुन रहे थे। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार तीन युवक तेजी से खिरीबार होकर निकलने के क्रम में अनियंत्रित होकर सत्येन्द्र दुबे से जा टकराये। धक्का लगने से सत्येन्द्र दुबे सड़क पर जा गिरे जिससे सिर में गंभीर चोट लगी जिसके कारण उनकी मौत हो गई। चैनपुर पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया गया है। परिजनों ने बताया कि सत्येन्द्र दुबे शुक्रवार की सुबह में घर से कुछ दूर कर्मडीह टोला में सडक किनारे महुआ चुन रहे थे। इसी क्रम में लीधकी गांव की ओर से तेज गति से आ रहे बाईक सवार अनियंत्रित होकर सतेंद्र दुबे को तेज गति से धक्का मारा जिससे सत्येंद्र दुबे जख्मी हो गए। घटना के बाद तीनों बाईक सवार यूवक मोटरसाइकिल छोड कर भाग गए। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से सत्येन्द्र दुबे को जख्मी हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतक के दो पुत्र हैं जो गांव में खेती बारी का काम किया करते हैं। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मोटरसाइकिल को जब्त कर चैनपुर थाना में लगा दिया गया है। मृतक के परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के अधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें