थैलीसीमिया से पीड़ित 150 लोग सूचीबद्ध है एमआरएमसीएच स्थित ब्लड बैंक से

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच में 150 थैलीसीमिया मरीजों को नियमित रक्त की आवश्यकता है। प्रतिदिन 50 लोग रक्त लेने आते हैं, लेकिन केवल 15-20 लोग ही रक्तदान करते हैं। इससे विभिन्न ग्रुपों का रक्त कम उपलब्ध होता है। थैलीसीमिया मरीजों को खासकर समय पर रक्त चढ़ाना आवश्यक है।

थैलीसीमिया से पीड़ित 150 लोग सूचीबद्ध है एमआरएमसीएच स्थित ब्लड बैंक से

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) परिसर स्थित एकमात्र सरकारी ब्लड बैंक से 150 थैलीसीमिया मरीज सूचीबद्ध है। इन्हें नियमित रूप से निश्चित समय अंतराल पर रक्त की आवश्यकता होती है। आवश्यकता के आधार पर वे रक्त की मांग करते है। एमआरएमसीएच ब्लड बैंक की स्थिति यह है कि प्रतिदिन ब्लड लेने वाले लगभग 50 लोग आते है मगर रक्तदान के लिए महज 15- 20 ही आगे आते है। ऐसे में विभिन्न ग्रुपों के रक्त की संख्या उपलब्ध नहीं रह पाता है । रक्त न रहने की स्थिति में ब्लड बैंक मरीजों के परिजनों से रक्तदान कराकर उन्हें रक्त मुहैया कराता है।

थैलीसीमिया मरीजों की स्थिति

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सामान्य व्यक्तियों में आरबीसी 120 दिन के बाद नष्ट होता है। मगर थैलीसीमिया से पीड़ित मरीजों में यह प्रक्रम अलग अंतराल पर होता है। ।ऐसे में शरीर के उपलब्ध रक्त कम होते ही मरीज के शरीर में विभिन्न लक्षण नजर आने लगता है । इस परिस्थिति में यथाशीघ्र रक्त चढ़ाना होता है। उन्होंने बताया कि थैलीसीमिया के मरीज भी अलग अलग प्रकार के होते है।

परिजनों की चिंता

थैलेसीमिया मरीज के पिता पलामू जिला के रामगढ़ प्रखंड निवासी जितेंद्र प्रजापति ने बताया कि फिलवक्त उन्हें एक बार रक्तदान के पश्चात और एक बार बिना डोनर के रक्त मिलता है। पहले उन्हें तीन - चार महीने तक लगातार बिना डोनर के रक्त मिल रहा था। उन्होंने बताया कि उनके जैसे कई थैलीसीमिया मरीज के अभिभावक को प्रत्येक महीने डोनर ढूंढने में मुश्किल होता है। ऐसा मरीजों को बिना डोनर के रक्त आसानी से मिलना चाहिए।

रक्तदान के लिए जागरूकता

रक्तदान के लिए युवाओं को जागरूक करने वाली संस्था निरंकारी मिशन के पलामू और गढ़वा जिला प्रमुख अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी संस्था करीब 50 यूनिट रक्तदान प्रत्येक वर्ष करती है। संस्था के युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। उन्होंने प्रत्येक स्वस्थ युवाओं से समय समय पर रक्तदान करने की अपील किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेदिनीनगर में कितने थैलीसीमिया मरीज हैं?
मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच में 150 थैलीसीमिया मरीज सूचीबद्ध हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।