आंदोलन की तैयारी को लेकर प्रशिक्षित अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने किया विमर्श

Apr 05, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

पाटन में आकलन सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इस बैठक में 18 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष अनशन एवं भूख हड़ताल में शामिल होने की रणनीति बनाई गई। शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि आकलन पास शिक्षकों को टीईटी के समकक्ष मान्यता दी जाए।

आंदोलन की तैयारी को लेकर प्रशिक्षित अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने किया विमर्श

पाटन, प्रतिनिधि। आकलन सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक पाटन प्रखंड के बीआरसी परिसर में रविवार को करते हूए 18 अप्रैल 2026 को प्रदेश कमेटी के आह्वान पर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रस्तावित अनशन एवं भूख हड़ताल कार्यक्रम में शामिल होने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने जबकि संचालन प्रखंड सचिव सूरत राम ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित होकर कहा कि सरकार की नियमावली में आकलन को भविष्य में टीईटी के समकक्ष मान्यता देने का प्रावधान है, लेकिन अब तक आकलन पास सहायक अध्यापकों को इसका लाभ नहीं मिला है।

उन्होंने सरकार से आकलन पास शिक्षकों को शीघ्र टीईटी के बराबर दर्जा देने की मांग की।प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अगर सरकार मांगों को नजरअंदाज करती है तो निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। जिला सचिव विवेकानंद वर्मा और सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार में दक्षता पास शिक्षकों को टीईटी के समान मान्यता देकर स्थायी किया गया है, तो झारखंड में भी यही व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। बैठक में पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, विमलेश सिंह, अनिमा कुमारी, अजय मांझी, संजू देवी, आरती कुमारी, अंबिका सिंह, रामजी यादव, रब्बानी अंसारी, कृष्णा विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रमोद ठाकुर, फारूक अहमद, रफीउल्लाह खान, शंभू नाथ राम, राजीव रंजन कुमार, महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, ललन यादव, प्रवीण सिंह, प्रभु राम सहित उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।