ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूवेक्टर जनित रोगों पर शिक्षकों का कार्यशाला

वेक्टर जनित रोगों पर शिक्षकों का कार्यशाला

पलामू जिला स्वास्थ्य समिति ने वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पर शिक्षकों का एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार...

वेक्टर जनित रोगों पर शिक्षकों का कार्यशाला
हिन्दुस्तान टीम,पलामूThu, 02 Dec 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

मेदिनीनगर। प्रतिनिधि

पलामू जिला स्वास्थ्य समिति ने वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पर शिक्षकों का एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इस कार्यशाला में वैसे प्रखंड के शिक्षक शामिल हुए,जहां पर ट्राइबल बच्चों की संख्या ज्यादा है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल सिंह ने शिक्षकों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी बुखार इत्यादि के फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियात के बारे में जानकारी दी। ताकि शिक्षक बच्चों को बताएं और वेक्टर जनित बीमारियों को रोकने में सहायक हो। सिविल सर्जन ने कहा कि कोई रोग क्यों होता है, कैसे फैलता है और उसका बचाव क्या है, यह तीन जानकारी हो तो हम किसी भी बीमारी से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं। वेक्टर जनित रोगों (मलेरिया, फाइलेरिया, इंसेफलाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया) का प्रकोप तेजी से फैलता है। जरा सी सावधानी से रोगों से बचा सकती है। वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए घर में कूलर, बाल्टी और ड्रम आदि का पानी हर सप्ताह बदलना चाहिए। घर के आसपास पानी न एकत्रित होने पाएं। जहां पर पानी एकत्रित होता है उन स्थानों पर मिट्टी के तेल या एंटी लारवा का छिड़काव करने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह, लेप्रोसी कन्सलटेंट डॉ एमके मेहता, वीबीडी कन्सलटेंट सुनील कुमार, मलेरिया इंस्पेक्टर पंकज किशोर विश्वकर्मा ने भी अपने विचारों को रखा। मौके पर विभिन्न प्रखंडों के कई शिक्षक कार्यशाला में शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें