Palamu News: गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल से हटाए गए शिक्षक संदीप

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: मेदिनीनगर के गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल में रसायन शास्त्र के शिक्षक संदीप कुमार जायसवाल को छात्रों से अवैध पैसे की वसूली करने के आरोप में हटा दिया गया है। उन्हें निलंबित किया गया और प्राजेक्ट धनमानी प्लस-2 उच्च विद्यालय में प्रतिनियोजित किया गया। इस मामले में स्पष्टीकरण असंतोषजनक रहने पर कार्रवाई की गई।

Palamu News: गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल से हटाए गए शिक्षक संदीप

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग ने गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल में रसायन शास्त्र के शिक्षक संदीप कुमार जायसवाल द्वारा अभिभावकों से नामांकन करने एवं छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थित दर्ज करने के नाम पर अवैध पैसे की वसूली करने के आरोप में स्कूल से हटा दिया गया है।

कार्रवाई के कारण

डीइओ ने आरोपी शिक्षक द्वारा स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके विरूद्ध आरोप पत्र गठित करते हुए नियमानुसार निलंबन करने की अनुशंसा करने के साथ ही उन्हें अगले आदेश तक के लिए प्राजेक्ट धनमानी प्लस-2 उच्च विद्यालय पीपरा में प्रतिनियोजित किया गया है।

वेतन भुगतान

संदीप कुमार जायसवाल का वेतनादि का भुगतान उपस्थिति विवरणी के आधार पर उनके मूल विद्यालय से देय होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

डीइओ ने जारी पत्र में कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से स्पष्ट होता है कि गिरिवर प्लस-2 हाई स्कूल के स्नाताकोत्तर प्रशिक्षित रसायन शास्त्र के शिक्षक संदीप कुमार जायसवाल छात्रों के नामांकन और छात्रों की 75 प्रतिाश्त उपस्थित दर्ज करने के नाम पर अवैध पैसे की मांग करते हुए वसूली कर रहे हैं। 13 जून को शिक्षक से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। शिक्षक ने मांग पत्र सौंपा है वह आरोप के विपरित कार्यालय में समर्पित किया है। स्पष्टीकरण असंतोषजनक रहने के कारण उक्त शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संदीप कुमार जायसवाल को क्यों हटाया गया?
संदीप कुमार जायसवाल को छात्रों से अवैध पैसे की वसूली करने के आरोप में हटाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।