मेडिकल टीम को सीएचसी से किया गया रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

पाटन में बीडीओ अमित झा और सीएचसी प्रभारी डॉ मिथिलेश सिंह ने टीबी रोग के उन्मूलन के लिए मेडिकल टीम को रवाना किया। इसका उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना, संदिग्ध मरीजों की पहचान और उनका उपचार करना है। वाहन में हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन है जो निःशुल्क जांच और इलाज प्रदान करेगा।

मेडिकल टीम को सीएचसी से किया गया रवाना

पाटन। बीडीओ अमित झा एवं सीएचसी प्रभारी डॉ मिथिलेश सिंह ने सोमवार को पाटन सीएचसी से टीबी रोग के उन्मूलन के लिए मेडिकल टीम को हरी झंडी दिखाकर गांवो के लिए रवाना किया। बीडीओ ने कहा कि इस तरह की वाहन को गांव-गांव पहुचने का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता, संदिग्ध मरीजों की पहचान एवं उपचार करना है ताकि टीबी मुक्त भारत बन सके। टीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी कदम है। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि कहा कि वाहन हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन से लैस है जो गांव गांव में घूमकर टीबी आस्थमा के संदिग्ध मरीजों को जांच करेगा।

निःशुल्क जांच और इलाज की सुविधा है, सीएचसी के सभी डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।