सूरत प्लस-2 विद्यालय के टॉप-10 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

पलामू जिले के लोहड़ा गांव स्थित राजकीयकृत सूरत 2 हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बीडीओ बासुदेव राय और युवा नेता प्रशांत किशोर ने टॉपर्स को सम्मानित किया। प्रशांत किशोर ने छात्रों को ईमानदारी से मेहनत करने और असफलता से निराश नहीं होने की सलाह दी।

सूरत प्लस-2 विद्यालय के टॉप-10 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले अंतर्गत पड़वा प्रखंड क्षेत्र के लोहड़ा गांव स्थित राजकीयकृत सूरत 2 हाई स्कूल में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पड़वा के प्रभारी बीडीओ बासुदेव राय और कांग्रेस के युवा नेता प्रशांत किशोर ने मैट्रिक व इंटर के तीनों संकाय के टॉप टेन को विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रभारी प्राचार्य अभिषेक दुबे की अध्यक्षता व श्वेता सिंह व शिक्षक जितेन्द्र कुमार के संचालन में आयोजित समारोह में युवा नेता प्रशांत किशोर ने इंटर आर्ट्स के टॉपर प्रियंका कुमारी व मैट्रिक के टाॅपर गौरव कुमार को 5100-5100 रूपए नगद देकर सम्मानित किया।

बीडीओ बासुदेव राय ने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी के दबाव में नहीं बल्कि अपने रूचि अनुसार पढाई करें। उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता व गुरु का सदा सम्मान करने की अपील किया। बच्चे अपने प्रतिभा के बल पर अपने माता-पिता, विद्यालय व इलाके का नाम रौशन करें। गुणवान के साथ चरित्रवान बने। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीतोड़ मेहनत करें। विशिष्ट अतिथि युवा नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य लेकर ईमानदार मेहनत जरूरी है। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि और लगन व निष्ठा को साथ मेहनत करें सफलता जरुर मिलेगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई सिर्फ सरकारी नौकरी के लिए नहीं बल्कि एक सुयोग्य इंसान बनने के लिए जरूरी है। युवा नेता प्रशांत किशोर ने अभिभावकों व विद्यालय परिवार को आश्वस्त कराया कि अगले साल प्रतिभा सम्मान समारोह नये सभागार में होगा। मौके पर मुखिया सुमित्रा देवी, वार्ड सदस्य कविता मिश्रा, सुशील सिंह, दिव्या टोप्पो, युनीक कुमार, पूजा दुबे, श्वेता सिंह, राजकमल तिवारी, श्रीराम मेहता, संटु सिंह, अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मण दुबे सहित कई लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।