सर्जरी विभाग ने घायल युवक के गर्दन में फंसी गोली निकाला।
मेदिनीनगर में मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग ने 18 वर्षीय युवक गोविंद उरांव की गर्दन से गोली सफलतापूर्वक निकाल दी। सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक की जान बचाई। युवक का कहना है कि उसे बारात के दौरान गोली लगी थी।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि । मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के सर्जरी विभाग ने गुरुवार को विभागाध्यक्ष डॉ सुशील पांडेय के नेतृत्व में , डॉ सुनीत और सहयोगी धर्मेश के साथ 18 वर्षीय युवक गोविंद उरांव के गर्दन के पास फंसी गोली को सफलता पूर्वक सर्जरी से निकाल दिया। एमआरएमसीएच अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने कहा कि मरीज के अस्पताल पहुंचते ही सर्जरी विभाग की टीम ने त्वरित पहल करते हुए मरीज के शरीर से गोली निकाला है । इस कार्य के लिए सर्जरी विभाग को बधाई। अस्पताल में संचालित सभी विभाग इनसे प्रेरणा लेकर मरीजों के हित में सदैव तत्पर रहे।
सर्जरी की प्रक्रिया
डॉ सुशील पांडेय ने कहा कि गर्दन के पिछले हिस्से में गोली लगी थीं। गोली नस से ठीक नीचे लगी ।अगर यह नस पर लगती तो स्थिति मुश्किल हो सकती थी। उन्होंने कहा कि करीब 30 मिनट की सर्जरी के पश्चात गोली निकाल दिया गया है।अभी मरीज़ की स्थिति सामान्य है और अगले 24 घंटे भर्ती के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
घटना का विवरण
युवक ने बताया कि वह दौड़दगा, रंका, गढ़वा का रहने वाला है। कल उसके गांव में दो बारात आया हुआ था। बारात में ही किसी ने पीछे से गोली मार दिया । परिजनों ने बताया कि घटनास्थल से संबंधित थाना की पुलिस अस्पताल आकर पूछताछ कर रही है ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


