बोन कैंसर के मरीज का पलामू में हुआ सफल ऑपरेशन : डॉ राहुल

Mar 02, 2026 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

पलामू जिला मुख्यालय के श्री नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक मरीज का घुटने के कैंसर का सफल ऑपरेशन किया गया। 40 वर्षीय महिला का ऑपरेशन डॉ. राहुल अग्रवाल की टीम ने किया। मरीज को 24 घंटे के भीतर चलने योग्य बना दिया गया। यह पलामू के चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

बोन कैंसर के मरीज का पलामू में हुआ सफल ऑपरेशन : डॉ राहुल

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के श्री नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में घुटना के कैंसर से जूझ रहे एक मरीज का ऑपरेशन किया गया। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। पलामू के चिकित्सा क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है। बोन कैंसर का पलामू में अत्याधुनिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया। इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल अग्रवाल ने किया। ऑपरेशन विश्रामपुर प्रखंड के पांडेयपुर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीया एक महिला मरीज का ऑपरेशन किया गया। डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो महीनों से मरीज की लगातार जांच एवं दवा के माध्यम से इलाज किया जा रहा था।

सभी आवश्यक परीक्षणों के बाद 27 फरवरी को ऑपरेशन किया गया, जिसमें कैंसर से ग्रसित लगभग 15 सेंटीमीटर हड्डी को काटकर अलग किया गया और उसकी जगह कृत्रिम अंग (इम्प्लांट) लगाया गया। सबसे खास बात यह रही कि 24 घंटे के भीतर ही मरीज को चलने लायक बना दिया गया और वह अपने पैरों पर चल भी रही है। पूरी सर्जरी में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगा। इस सफल ऑपरेशन टीम में दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक वर्मा, डॉक्टर थान एनेस्थीसिया सहायक राजेश पाल, मनोज यादव सहित अन्य प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।