Palamu News: अंडर 17 बालिका वर्ग में लातेहार बना विजेता

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: मेदिनीनगर में 65 वें सुबरतो फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 17 बालिका वर्ग के तीन मैच खेले गए। पलामू और गढ़वा का मुकाबला बराबरी पर रहा, जबकि लातेहार ने गढ़वा को 4-0 से हराया। फाइनल में लातेहार ने पलामू को 1-0 से मात दी। कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारियों ने मेडल वितरित किए।

Palamu News: अंडर 17 बालिका वर्ग में लातेहार बना विजेता

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सर्वोदय उच्च विद्यालय खेल मैदान में चल रहे 65 वें सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रमंडल स्तरीय मुकाबले के दूसरे दिन बुधवार को अंडर 17 बालिका वर्ग में तीन मैच खेले गए।प्रथम लीग मुकाबला पलामू और और गढ़वा के बीच शून्य गोल के साथ बराबर रहा। दूसरा मुकाबले में लातेहार ने गढ़वा को 4-0 से हराया। तीसरे लीग मुकाबले में लातेहार और पलामू बराबर रहा। फाइनल मुकाबला पलामू और लातेहार के बीच हुआ। लातेहार 1-0 से विजई हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का ने ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस क्रम में कहा कि राज्य स्तर पर जोरदार प्रदर्शन करें।

जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लगन से अभ्यास की आवश्यकता है। कार्यक्रम के समापन में सहोदय उच्च विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। क्षेत्र शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी साकेत तिवारी, उज्जवल मिश्र मौके पर मौजूद रहे। मंच संचालन अनुपम तिवारी ने किया। खेल कोषांग के सदस्य हीरालाल, रंजीत कुमार, अरविंद दुबे, साकेत शुक्ल ने कड़ी मेहनत करके प्रतियोगिता को सफल बनाया। प्रतियोगिता की सफल संचालन में जिले के सभी शारीरिक शिक्षकों एवं फुटबॉल रेफरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।