आजसू छात्र संघ ने शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन के तहत किया प्रदर्शन

Jan 21, 2026 03:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर में आजसू छात्र संघ ने छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राएं अंबेडकर पार्क से समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति उनका संवैधानिक अधिकार है, और समय पर भुगतान न होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

आजसू छात्र संघ ने शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन के तहत किया प्रदर्शन

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आजसू छात्र संघ ने बुधवचार को शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन के तहत लंबित छात्रवृति भुगतान अविलंब भुगतान करने की मांग को लेकर समाहरणालय के समक्ष जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। शहर के अंबेडकर पार्क से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया कि छात्रवृति छात्रों का संवैधानिक अधिकार है। कोई कृपा या अनुदान नहीं। समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण हजारों छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र शिक्षा छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

इसका नेतृत्व आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बाबलू महतो, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋतुराज सहदेव, प्रदेश नेता प्रताप सिंह, पलामू छात्र नेता अभिषेक राज, विश्वविद्यालय प्रभारी राणा हिमांशु सिंह एवं युवा प्रभारी राहुल मिश्रा ने संयुक्त रूप किया। वक्ताओं ने प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्रवृत्ति की राशि सरकार के पास होने के बावजूद छात्रों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आजसू छात्र संघ राज्यव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।