बीएड के छात्रों ने जिला कल्याण पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
पालामू के विभिन्न बीएड कॉलेजों में ओबीसी छात्रों ने छात्रवृत्ति की मांग की, जिससे पुस्तकों और अन्य आवश्यक सामग्रियों की कमी से विद्यार्थियों को सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की धमकी दी।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के विभिन्न बीएड कॉलेजों में अध्यनरत ओबीसी वर्ग के छात्रों ने गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारे लाल को छात्रवृति भुगतान कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के छात्र नेता विकाश यादव ने कहा कि सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है, जिससे विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों के अनुसार छात्र छात्रवृत्ति न मिलने के कारण पुस्तक, अध्ययन सामग्री एवं अन्य बुनियादी चीजों का भी वहन नहीं कर पा रहें हैं। पवन कुमार ने कहा किबहुत से विद्यार्थी कॉलेज का शुल्क नहीं दे पाने के कारण पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबुर हैं।
अंचल कुमार ने कहा कि हम सभी छात्र अनुरोध कर रहें है कि इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लिया जाए और राशि की भुगतान शीघ्र की जाए। सुरभि कुमारी ने कहा कि छात्रवृत्ति न मिलने से भविष्य खतरे में पड़ गया है। आधे लोगों को छात्रवृत्ति देकर आधे लोगों को छोड़ दिया गया। विकाश यादव ने कहा कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन करने को सभी बाध्य होंगे। छात्र इंद्रजीत गुप्ता, केतुनंदन, रविकांत, रंजीत, रिभा कुमारी, नाजिया, कुंदन, सोनू यादव, सोनू कुमार, रंजीत समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


