जेएस कॉलेज में बढ़ी हुई सीटों पर छात्र संगठनों ने जताई आपति

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर में छात्र संगठन आपसू और एनएसयूआई ने जनता शिवरात्रि कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक की। छात्रों ने कहा कि नामांकन के लिए बढ़ाई गई सीटें पर्याप्त नहीं हैं और 15 जून तक जवाब नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। छात्रों की मांग है कि स्नातक 2025 में 25% से अधिक नामांकन किया जाए।

जेएस कॉलेज में बढ़ी हुई सीटों पर छात्र संगठनों ने जताई आपति

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। छात्र संगठन आपसू और एनएसयूआई जनता शिवरात्रि कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय कुमार पासवान के साथ बैठक कर नामांकन के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने नामांकन के मामले को लेकर अड़ गए हैं। छात्र संगठनों ने स्पष्ट कहा कि जो सीटें बढ़ाई गई है वह पर्याप्त नहीं है। एनएसयूआई और आपसू ने 15 जून तक का समय दिया है। छात्र संगठनों की मांग है कि स्नातक 2025 में हुए नामांकन से 25 प्रतिशत से अधिक नामांकन लिया जाए, ताकि सभी विद्यार्थियों का नामांकन आसानी हो सके। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने कहा की पलामू के विद्यार्थियों का नामांकन में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

15 तक निर्णय सार्वजनिक नहीं होती तो 17 से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। आपसू संयोजक राज नेहा चौबे ने कहा कि दर्शनशास्त्र सिविल सेवा के विद्यार्थियों के लिए मुख्य विषय रहता है और इसे ही बंद कर दिया गया है जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। विगत वर्ष से 25 प्रतिशत नामांकन अधिक लेना कॉलेज प्रबंधन सुनिश्चित करें। मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर, रिशु राज दुबे, मोहित राज, पियुष पांडेय, आपसू नेता कमलेश कुमार पांडेय, राज नेहा चौबे, प्रिया प्रजापति, सानिया अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।