सतबरवा में ट्रामा सेंटर शुरू करने पर किया गया विमर्श
सतबरवा में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एएएम, पीएचसी और सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सुविधाओं और संसाधनों का मूल्यांकन किया और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिला सतबरवा में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को एएएम तथा पीएचसी और सीएचसी का विस्तृत निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहे कार्यों की प्रगति, उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों का आंकलन किया। सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इसके लिए मौजूद भवन और अवसंरचना, आवश्यक मानवबल, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता तथा अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत का बारीकी से मूल्यांकन भी की।
सिविल सर्जन के निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में लंबे समय से खड़ी एम्बुलेंस का भी मुद्दा सामने लाया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। डॉ.जयराम सिंह समेत एएनएम और चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




