ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूसंगठनों ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

संगठनों ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 120 जयंती पर कई संगठनों ने सद्दीक चौक स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बंगाली समिति, मासूस और इप्टा के कार्यकर्ताओं ने बंगाली समिति कार्यालय से प्रभात फेरी...

संगठनों ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
हिन्दुस्तान टीम,पलामूTue, 23 Jan 2018 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 120 जयंती पर कई संगठनों ने सद्दीक चौक स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बंगाली समिति, मासूस और इप्टा के कार्यकर्ताओं ने बंगाली समिति कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में संत मरियम स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। प्रभात फेरी में शामिल लोग बैंड की धुन के साथ नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संत मरियम के छात्र सतीश कुमार ने देशक्ति गीत प्रस्तुत किया। इप्टा के साथियों के द्वारा जनगीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि इतिहास के नायक कभी मरते नहीं हैं। जिन्होंने सुंदर दुनिया का सपना देखा और मुक्तिकामी जनता के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। आज के दौर में उन्हें याद करना बेहद जरूरी है। बंगाली दुर्गा पूजा एसोसिएशन के राजीव मुखर्जी ने प्रतिमा के चारो ओर लोहे से जंजीर से घेराबंदी करने की घोषणा की। इस मौके पर बंगाली समिति किे प्रभात रंजन दास, कोयना मुखोपाध्याय, प्रभाष दास गुप्ता, गौतम घोष, सुमित भट्टाचार्य, उपेन्द्र मिश्रा, प्रेम प्रकाश, गौतम दा, शशि पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्वार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला संयोजक राजीव रंजन देव पांडेय ने कहा कि आज के युवाओं को उनके विचारों को अपने जीवन में उतारकर अपने मातृभूमि और अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का पालन करें। इस मोके पर एसएफडी प्रमुख सतीश तिवारी, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, विशाल तिवारी, राजेश पाठक, रंधीर तिवारी, राजीव मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। राजद के कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शंकर यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष उदय राम, राधा मोहन सिंह, प्रभात कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार, कुंदन कुमार, कुंडल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें