युवा वर्ग तेजी से नशे की चपेट आ रहे हैं, चिंताजनक: उपायुक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

पलामू जिला शिक्षा विभाग ने मेदिनीनगर में शिक्षकों को नशे के विरुद्ध 15 से 26 जून तक चलने वाले अभियान के लिए प्रशिक्षित किया। उपायुक्त ने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और विद्यालयों में जागरूकता फैलाने की बात कही। नशा मुक्त शिक्षा और समाज के लिए रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी करने को कहा।

युवा वर्ग तेजी से नशे की चपेट आ रहे हैं, चिंताजनक: उपायुक्त

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला शिक्षा विभाग ने गुरुवार को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में 15 से 26 जून तक निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जाने वाले राज्यव्यापी अभियान को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया।

शिक्षकों के प्रशिक्षण का उद्घाटन

जिला स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार, एडीपीओ अम्बुजया पांडेय के साथ संयुक्त रूप से किया। उपायुक्त ने कहा कि नशा से खराब कुछ और नहीं हो सकता है। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि युवा वर्ग तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं और अब इसका प्रभाव शिक्षण संस्थानों तक भी पहुंच चुका है।

शिक्षकों की भूमिका

उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों को नशा मुक्त बनाए रखने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को भी नशे के दुष्प्रभाव से बचाने की जिम्मेदारी उन पर है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों में मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने एवं विद्यार्थियों के बीच लगातार जागरूकता संदेश देने का आह्वान किया।

रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

उन्होंने कहा कि स्कूलों में मानव श्रृंखला, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान संचालित किया जाना है। अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही मौके पर उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति को लेकर शपथ भी दिलाया गया। इस अवसर पर एपीओ मनोज कुमार मिश्रा, उज्जवल मिश्रा समेत स्कूलों के हाई स्कूल और प्लस -2 स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित थे।

अलग-अलग प्रश्न

कब तक नशा विरोधी अभियान चलाया जाएगा?
15 से 26 जून तक।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।