मानसून सिर पर, पलामू में मिट्टी के 12245 सैंपल की जांच शुरू
पलामू जिले में कृषि को सुधारने के लिए कृषि विभाग ने किसानों की मिट्टी की जांच शुरू की है। अब तक 12,245 मिट्टी के नमूनों की जांच की जा रही है। मानसून के आगमन से पहले रिपोर्ट देने के लिए जांच को तेजी से...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में कृषि को उन्नत बनाने के लिए किसानों की मिट्टी की जांच कर फसल का चुनाव कर उत्पादन करने की प्रक्रिया कृषि विभाग ने तेज कर दिया है। इसके पलामू जिला में 12 हजार 245 मिट्टी के नमूनों की जांच शुरू कर दिया गया है। मानसून सिर पर आने के कारण मिट्टी जांच शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसानों को समय से रिपोर्ट दी जा सके। पलामू जिला में किसानों को बेहतर फसल उत्पादन के लिए मृदा नमूना जांच किया जा रहा है। इसके लिए जिला कृषि विभाग ने पलामू जिला में कुल 12 हजार 245 मिट्टी के नमूनों का संग्रह कर जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मिट्टी नमूना की जांच एग्री क्लीनिक छतरपुर, हुसैनाबाद और मेदिनीनगर में किया जाएगा। छतरपुर एग्री क्लीनिक में पिपरा, नौडीहा बाजार, छतरपुर, हरिहरगंज, नावाबाजार प्रखंड के कुल दो हजार 495 मृदा नमूना की जांच किया जाएगा। वहीं एग्री क्लीनिक हुसैनाबाद में हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, ऊंटारी रोड, पांडु, विश्रामपुर, पाटन, पांडव प्रखंड के कुल चार हजार 529 मृदा नमूना और एग्री क्लीनिक मेदिनीनगर में रामगढ़, मनातू, चैनपुर, मेदिनीनगर, नीलांबर-पीतांबरपुर, सतबरवा, पांकी, तरहसी प्रखंड के कुल पांच हजार 221 मृदा नमूना की जांच किया जाना है। मृदा जांच के लिए किसानो को मिट्टी की नमूना प्रखंड के एटीम, बीटीएम या प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से करा सकते हैं। किसानों की मिट्टी की जांच जून 2025 से मार्च 2026 तक किया जाएगा।


