ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूमनरेगा लोकपाल दारू पंचायत में योजनाओं का किया निरीक्षण

मनरेगा लोकपाल दारू पंचायत में योजनाओं का किया निरीक्षण

जिला मनरेगा लोकपाल तापेश्वर कुमार दारू प्रखंड में चल रहे मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण करने पहुचें। सबसे पहले प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ सुशील कुमार...

मनरेगा लोकपाल दारू पंचायत में योजनाओं का किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 11 Mar 2022 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दारू। प्रतिनिधि

जिला मनरेगा लोकपाल तापेश्वर कुमार दारू प्रखंड में चल रहे मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण करने पहुचें। सबसे पहले प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ सुशील कुमार से मुलाकात की। इस दौरान मनरेगा योजनाओं और संबंधित दस्तावेज की जानकारी ली। उसके बाद मनरेगा लोकपाल तापेश्वर कुमार ने दारू पंचायत में टीसीबी और कुआं का निरीक्षण किया।

इस दौरान टीसीबी में लगे मजदूरों का हाल चाल जाना और रोजगार सेवक अब्दुल तौसीफ से मास्टर रोल मांगा। परंतु स्थल पर मास्टर रोल नहीं दिखाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि मास्टर रोल रहता तो मजदूरों का मिलान किया जाता। मजदूरों ने बताया कि दो गड्ढा खोदने पर 450 रुपए मिलता है।

इसके बाद कुआं का निरीक्षण किया, जहां बोर्ड को सुधारने को कहा। उन्होंने ने कहा कि हम लगातार योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर रोजगार सेवक बालेश्वर प्रसाद,अब्दुल तौसीफ सहित कई लोग मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें