लोहड़ी में श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ शुरू, उमड़ रहे श्रद्धालु

Apr 08, 2026 03:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

सतबरवा के बोहिता पंचायत के लोहड़ी गांव में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ का आयोजन 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। विद्वान प्रतिदिन प्रवचन देंगे और श्रद्धालुओं को सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।

लोहड़ी में श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ शुरू, उमड़ रहे श्रद्धालु

सतबरवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बोहिता पंचायत अंतर्गत लोहड़ी गांव में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। बाजा-गाजा और भक्ति गीतों के बीच निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। महायज्ञ 7 अप्रैल से प्रारंभ हुई है जिसका समापन15 अप्रैल को होगा। मुख्य यजमान अशोक पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी अर्चना पाठक ने पौराणिक विधि से वरूण देव की पूजा कर मलय नदी से कलश में जल उठाकर यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ में राजस्थान से पधारे विद्वान प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक प्रवचन करते हुए समाज को सन्मार्ग पर बढ़ने के प्रेरित करेंगे।

प्रखंड मुख्यालय के कस्बा सतबरवा के पास मलय नदी के दूसरे छोर पर बसा गांव लोहड़ी का वातावरण श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान महायज्ञ के आयोजन से भक्तिमय हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता आशिष कुमार सिन्हा, पांकी विधायक के प्रतिनिधि अजय उरांव आदि भी कलश यात्रा में विशेष रूप से शामिल हुए और आम लोगों से श्री भागवत कथा का श्रवण कर सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा ग्रहण करने की अपील की। सेवानिवृत्त इंजीनियर गौरीशंकर पाठक, बिनय कुमार पाठक, अखिलेश पाठक, सुरेश पाठक, आशुतोष पाठक, सेवानिवृत्त शिक्षक बलराम पाठक, ओमप्रकाश पाठक, धनंजय पाठक, अशोक साव आदि भी आयोजन में सक्रियता से शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।