एमआरएमसीएच में उपलब्ध है महज 35 दवाइयां, 70% बाहर से खरीदने की मजबूरी

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर में महज 35 दवाइयां उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बाहर दवा खरीदनी पड़ रही है। अस्पताल में 70 प्रतिशत दवाएं नहीं हैं और इमरजेंसी में आवश्यक दवाएं भी अनुपलब्ध हैं। डॉक्टरों का कहना है कि आवंटन की कमी के कारण दवाइयां खरीदने में परेशानी आ रही है।

एमआरएमसीएच में उपलब्ध है महज 35 दवाइयां, 70% बाहर से खरीदने की मजबूरी

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में महज 35 दवाइयां उपलब्ध है। इस सूची में टैबलेट, मलहम और इंजेक्शन सारे शामिल है। दवाइयां कम होने से मरीजों को बाहर से दवाइ खरीदना पड़ रहा हैं।

मरीजों की कठिनाई

पलामू जिला समेत प्रमंडल के विभिन्न हिस्से से लोग निः शुल्क उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते है मगर स्थिति विकट बनी हुई है। लोगों की मोटी रकम दवा में खर्च हो जा रहा है। ओपीडी व भर्ती मरीज को डॉक्टरों की ओर से लिखी जाने वाले करीब 70 प्रतिशत दवाएं अस्पताल में मौजूद नहीं है।

इमरजेंसी की स्थिति

इमरजेंसी के मरीजों को दवा, इंजेक्शन और डीएनएस समेत अन्य स्लाइन भी मौजूद नहीं है।एमआरएमसीएच अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने बताया कि फरवरी के बाद आवंटन प्राप्त नहीं हुआ था। आवंटन की कमी से दवाइयां नहीं खरीदी गई थी। अब दवाई खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही अस्पताल में दवाई उपलब्ध होगा।

मरीजों के अनुभव

ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा ले रहे मरीज ने बताया कि पर्ची पर लिखा गया। दवाओं में केवल एंटीबायोटिक और गैस की दवा निः शुल्क मिला, शेष दवा को बाहर से खरीदने जा रहे है। इमरजेंसी में पिछले 4 दिन से भर्ती मरीज तिलमणिया कुंवर के परिजन ने बताया कि अस्पताल से केवल एंटीबायोटिक, सिरिंज ही फ्री में मिला है। शेष दवा वे बाहर बाहर से खरीद रहे हैं। ईलाज में अबतक 5 हजार रुपया समाप्त हो गया। अन्य मरीजों के अनुसार पेट में गैस, दर्द सांस लेने में दुक्का जैसे सामान्य रोगों के लिए भी अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं है। हाल के दिनों में बढ़ती गर्मी, उमस के बीच अस्पताल में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है मगर उन्हें अस्पताल से सुविधा नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल के आधे से अधिक मरीजों को बेड पर चादर भी नहीं मिल पा रही है।

अक्सर पूछा जाने वाला प्रश्न

मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कितनी दवाइयां उपलब्ध हैं?
मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महज 35 दवाइयां उपलब्ध हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।