
बाइक सवार अपराधियों ने हैदरनगर में युवक को मारी गोली
संक्षेप: पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोरियाड़ीह गांव में शनिवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने 22 वर्षीय नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू को गोली मारकर घायल कर दिया। मंटू को इलाज के लिए हैदरनगर प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर किया गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोरियाड़ीह गांव के तीन मुहान पर शनिवार की सुबह में बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर कोरियाडीह गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू को जख्मी कर दिया है। मंटू को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए हैदरनगर प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक जांच और ट्रीटमेंट के बाद उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया है जहां इलाज जारी है। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच के टीओपी प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने घायल का फर्द ब्यान लेकर हैदरनगर थाना में भेज दिया है। हैदरनगर के थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि सूचना के आलोक में अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बयान के अनुसार युवक का क्षेत्र की लड़की से 2018 से 2022 तक प्रेम प्रसंग था 2022 में लड़की के भाई ने उसके साथ मारपीट की थी। दो महीना बाद लड़की ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद लड़की का भाई ने उसे धमकी देता आ रहा है। शनिवार की सुबह में घर से बाहर निकलने पर बाइक सवार एक युवक ने उसकी रैकी की। बाद में लड़की का भाई एक अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर निकट आया और एक गोली सीने में मारकर भाग निकला। युवक सीने को चिरते हुए निकल गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




