शौचालय में रनिंग वाटर और स्कूल के लिए रास्ते बनवा दे सरकार
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के संभावित सबसे पहले बसा हुआ क्षेत्र सिंगरा कला उत्तर कोयल और अमानत नदियों के दोआब में स्थित सुंदर क्षेत्र है। नगर निगम के

मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नवगढा गांव में मंगलवार की रात में बारात आए युवक को पैर में एक गोली लगी है जिससे उसकी स्थिति गंभीर है। उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। जख्मी की पहचान गढ़वा जिले के पोटका गांव निवासी 19 वर्षीय कमल चौधरी के रूप में की गई है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि बारात के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर उठे उत्पन्न विवाद में गोली चली है जिसमें एक युवक जख्मी है। इलाज एमआरएमसीएच में चल रहा है। प्रारंभिक इलाज के बाद युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जख्मी कमल चौधरी के अनुसार बारात के वरमाला के दौरान फायरिंग हुई जिसस भगदड़ मच गई। बाद में वह दौड़ते हुए स्कॉर्पियो में जाकर छुप गया। सराती पक्ष के राकेश चौधरी एवं अन्य दो लोग स्कॉर्पियो से खींचकर बाहर निकाल कर राकेश चौधरी ने उन्हे गोली मारी है। गोली पैर में लगाते हुए आरपार हो गई है। वह अपने चचेरे भाई राहुल पटेल की शादी में बारात में आया था। उपस्थित लोगों के अनुसार राकेश चौधरी पारा शिक्षक है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


