ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामून्यायिक पदाधिकारी के बॉडीगार्ड के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा

न्यायिक पदाधिकारी के बॉडीगार्ड के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा

पलामू जिल बल के जवान सह पलामू के ही न्यायिक पदाधिकारी के बॉडीगार्ड निरंजन कुमार के खिलाफ मेदिनीनगर के महिला एवं बाल कल्याण थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक केस के सिलसिले में जिले के ग्रामीण...

न्यायिक पदाधिकारी के बॉडीगार्ड के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा
हिन्दुस्तान टीम,पलामूTue, 14 Jan 2020 01:54 AM
ऐप पर पढ़ें

पलामू जिल बल के जवान सह पलामू के ही न्यायिक पदाधिकारी के बॉडीगार्ड निरंजन कुमार के खिलाफ मेदिनीनगर के महिला एवं बाल कल्याण थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक केस के सिलसिले में जिले के ग्रामीण क्षेत्र से मेदिनीनगर कचहरी आने वाली महिला को शादी का झांसा देकर निरंजन कुमार यौन शोषण करता रहा परंतु बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पीड़िता ने मेदिनीनगर के महिला थाना में करायी है। प्राथमिकी के बाद आरोपी आरक्षी फरार हो गया है। मेदिनीनगर के महिला थाना की प्रभारी प्रियंका आनंद ने बताया कि फिलहाल यह मामला अनुसंधान के प्रथम चरण में है। महिला के बयान पर प्राथमिकी कर आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश की जा रही है। यौन शोषण की शिकार महिला की पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकीय जांच भी करायी गयी है। आरोपी आरक्षी मूलत गिरिडीह का रहने वाला है और दो बच्चों का पिता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें