पलामू का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक हुआ कम, हाड़ कंपा रही ठंड

Jan 06, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर सिटी और पूरा पलामू जिला शीतलहर का सामना कर रहा है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जबकि यात्री रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर परेशान हैं। नगर निगम ने ठंड से बचाव के लिए सीमित आश्रयगृह की व्यवस्था की है।

पलामू का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक हुआ कम, हाड़ कंपा रही ठंड

मेदिनीनगर सिटी समेत पूरा पलामू जिला शीतलहर का प्रकोप झेल रहा है। मंगलवार को मेदिनीनगर का न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है जो इस शीत मौसम का सबसे कम है। अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिक ठंड के कारण दिनभर ठंड लगते रहा। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में भी यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मेदिनीनगर नगर निगम में केवल एक आश्रयगृह फिलवक्त संचालित है परंतु ठंड से बचाव के लिए यहां भी कंबल और अलाव के अलावा अन्य कोई व्यवस्था नहीं है।

मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। लगातार बढ़ते ठंड से मेदिनीनगर सिटी समेत पूरे पलामू जिले का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेदिनीनगर चुकी पलामू प्रमंडल का मुख्यालय के अलावा क्षेत्र का मुख्य बाजार भी है। इसके कारण बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मेदिनीनगर सिटी स्थित डालटनगंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र भी क्षेत्र का बड़ा केंद्र हैं जहां से विभिन्न राज्यों और महानगरों में यात्रीगण आते-जाते हैं। इसके कारण मेदिनीनगर सिटी में अस्थायी ठहराव की जरूरत काफी अधिक होती है। डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के लिए अस्थायी ठहराव या प्रतीक्षालयगृह की समुचित व्यवस्था नहीं है। नगर निगम प्रबंधन भी आम जरूरतमंद लोगों के लिए अस्थायी आश्रयगृह का समुचित प्रबंध नहीं कर पाया है। 25 बेड का एक आश्रयगृह मेदिनीनगर के सरकारी बस डिपो में स्थित है। आश्रयगृह में रूकने वालों के लिए कंबल और अलाव की व्यवस्था है परंतु यह अत्यधिक ठंड के मौसम में नाकाफी हो जाता है। मंगलवार को आश्रयगृह में देर शाम आठ बजे तक महज दो लोग ठहरने के लिए पहुंचे थे। व्यवस्था के बावजूद बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले, भीक्षाटन करने वाले, पत्तल-दोना बेचने वाले रेलवे स्टेशन परिसर में ही अलाव के पास रात गुजारते हैं। नगर निगम प्रबंधन ऐसे लोगों को आश्रयगृह में ठहरने के लिए अबतक प्रेरित नहीं कर पाया है। सिटी मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि नगर निगम प्रबंधन ने सरकारी बस डिपो में 50 बेड का और रेलवे स्टेशन के समीप 25 बेड का शेल्टर होम संचालित कर जा रहा है। रात में खुले आसमान के नीचे रुके हुए या सो रहे लोगों को भी आश्रय गृह की टीम रेस्क्यू करती है। फिलहाल उन्हें कंबल की सुविधा दी जा रही है। बस डिपो के कुछ कमरों में रूम हीटर की व्यवस्था है। सामान्य दिनों में आधा बेड ही भर पाता है। रेलवे स्टेशन परिसर में ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गनाइजेशन की ओर से अलाव जलाया जा रहा है। बीएम पांडेय ने बताया कि यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए समय-समय पर अलावा जलाया जा रहा है। ठंड बढ़ जाने के कारण सोमवार से पुन: अलवा जलाया जा रहा है। प्राइवेट बस स्टैंड में नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन लकड़ी की कमी पूरी रात अलाव नहीं जल पाता है। मात्र दो-तीन दिन अच्छी तरह अलावा जलाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;