जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट विद्यालय के छात्राओं को दिलायी गई शपथ

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स में शनिवार को जल पखवाड़ा के तहत छात्राओं को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने छात्राओं को जल शक्ति अभियान के महत्व पर जागरूक किया। इस अवसर पर कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को स्कूल बैग भी वितरित किए गए, जिससे वे खुश नजर आईं।

जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट विद्यालय के छात्राओं को दिलायी गई शपथ

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) में शनिवार को जल पखवाड़ा के तहत स्कूली छात्राओं को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। छात्राओं को प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने शपथ दिलवाया। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान कैच द रेन अभियान देश के प्रधानमंत्री ने 22 मार्च 2021 से शुरू किया है। इसके तहत प्रतिवर्ष झारखंड सरकार के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 16 से 30 अप्रैल तक जल शपथ पखवाड़ा मनाया जाता है। विद्यालय के प्राचार्य ने इस विषय पर छात्राओं को जागरुक किया। प्राचार्य ने कहा कि पृथ्वी पर तीन चौथाई हिस्सा जल होने के बावजूद भी पेयजल की कमी है।

मात्र तीन प्रतिशत जल ही मीठा है, जो भूमिगत जल के रूप में संग्रहित है। पेयजल के समस्या के समाधान के लिए एकमात्र उपाय जल का रिचार्ज होना है। बरसात के जल को संग्रहित कर, अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाकर जल का दुरुपयोग कम कर भूमिगत जल का दोहन कम कर तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग से इस समस्या से जल संकट से निजात पाया जा सकता है। इस अवसर पर सभी शिक्षक और छात्राएं उपस्थित थी। दूसरी ओर वर्ग छह से आठवीं कक्षा तक के छात्राओं के बीच स्कूल बैग का भी वितरण किया गया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की तरफ से प्रतिवर्ष कक्षा से आठ तक में अध्ययनरत छात्राओं को स्कूल बैग दिया जाता है। विद्यालय के छात्राओं ने बैग प्राप्त कर काफी खुश नजर आई। विद्यार्थियों ने यह भी कहा की बैग मिल जाने से किताब और कॉपी लेकर विद्यालय आने में काफी सुविधा होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।