
डाली पंचायत के कुंडौली टोला में चार माह से स्कूल बंद
संक्षेप: छतरपुर के डाली पंचायत अंतर्गत कुंडौली-ढोल्ही टोला का उत्क्रमित न्यू प्राथमिक विद्यालय 4 माह से बंद है, जिससे बच्चों को मध्यान भोजन का लाभ नहीं मिल रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने शिकायत की है। जिला पार्षद ने गंभीरता से कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे।
छतरपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के डाली पंचायत अंतर्गत कुंडौली-ढोल्ही टोला स्थित उत्क्रमित न्यू प्राथमिक विद्यालय विगत 4 माह से बंद है। इसके कारण बच्चों को मध्यान भोजन योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति, माता समिति की संयोजिका और वार्ड सदस्य ने शिकायत की है कि विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव कामेश्वर विश्वकर्मा छतरपुर में दुकान संचालित करते हैं। विगत 4 माह से अब तक एक-दो दिन ही विद्यालय खुला है। अनुसूचित जनजाति बहुल इस गांव में स्कूल बंद रहने से बच्चे पढ़ाई से दूर होते जा रहे हैं। इधर मामले की जानकारी दिए जाने पर जिला पार्षद अमित जायसवाल ने इसे गंभीरता से लिया और ग्रामीणों के साथ जिला शिक्षा अधीक्षक को मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

विद्यालय मद की राशि और मध्यान भोजन से संबंधित आवंटन का भी बगैर संयोजिका के हस्ताक्षर के निकासी कर लिए जाने की शिकायत की गई है। जिला पार्षद ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




