Palamu News: ऊंटारी थाना परिसर में किया गया रुद्राभिषेक

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: विश्रामपुर जिले के ऊंटारी रोड थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी संतोष गिरी के नेतृत्व में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

Palamu News: ऊंटारी थाना परिसर में किया गया रुद्राभिषेक

Palamu News: विश्रामपुर। जिले के ऊंटारी रोड थाना परिसर स्थित मंदिर में मंगलवार को थाना प्रभारी संतोष गिरी के नेतृत्व में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और आपसी सौहार्द की कामना की गई। मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान से थाना परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं ने क्षेत्रवासियों के सुखी, समृद्ध और सुरक्षित जीवन के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा के साथ आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।

उन्होंने क्षेत्र में शांति और समृद्धि कायम रहने की कामना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: ऊंटारी थाना परिसर में किया गया रुद्राभिषेक