ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूगढ़वा रोड आरपीएफ ने महिला यात्रियों को किया जागरूक

गढ़वा रोड आरपीएफ ने महिला यात्रियों को किया जागरूक

भारतीय रेल ने इस वर्ष को महिला यात्री सुरक्षा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत शुक्रवार को गढ़वा रोड आरपीएफ ने वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त विनोद कुमार के दिशा निर्देश पर महिला...

गढ़वा रोड आरपीएफ ने महिला यात्रियों को किया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 31 Mar 2018 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय रेल ने इस वर्ष को महिला यात्री सुरक्षा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत शुक्रवार को गढ़वा रोड आरपीएफ ने वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त विनोद कुमार के दिशा निर्देश पर महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने हेतु जागरूकता अभियान चलाकर महिला यात्रियों को कई टिप्स दिया गया। आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी प्रबोध कुजूर ने कहा कि यात्रा के दौरान महिला यात्री के साथ किसी भी प्रकार की बदसुलूकी एवं छेड़छाड़ अन्य यात्रियों द्वारा किये जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने महिला यात्री को यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी होने पर अविलम्ब टॉल फ्री नंबर 182 पर सूचना देने को कहा ताकि उस पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इंस्पेक्टर ने कहा कि हाल में इस दिशा में काफी सुधार आया है। खास कर महिला यात्रियों में काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। इस दौरान महिला कम्पार्टमेंट में यात्रा कर रहे पांच पुरुष यात्री को गिरफ्तार कर रेलवे कोर्ट भेजा गया। इंस्पेक्टर के अनुसार अभियान जारी रहेगा। अभियान में दीपक कुमार, अमरेश ठाकुर, ए झा, आरके तिवारी आदि अधिकारी व जवान शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें