रोहिणी कॉलोनी में कुत्तों ने युवक को काटकर किया घायल
खलारी के रोहिणी कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। रविवार को कुत्तों के झुंड ने कोल फील्ड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रामा उरांव पर हमला कर दिया, जिसके कारण उनके हाथ और पैर गंभीर रूप से घायल हो...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूMon, 25 Aug 2025 08:06 PM

खलारी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल के एनके एरिया की रोहिणी कॉलोनी में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है। आवारा कुत्ते का झुंड लोगों को अपना शिकार बना रहा है। रविवार को इन कुत्तों के झुंड ने कोल फील्ड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रामा उरांव को ड्यूटी से आवास जाने क्रम में हमला कर हाथ और पैर में काट लिया। इसके कारण रामा उरांव के पैर और हाथ के मांस के लोथड़े निकल आए। आनन-फानन में घायल को एम्बुलेंस की सहायता से डकरा सेंट्रल हॉस्पिटल भेज गया। जहां उनका उपचार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




