ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूदो माह में निगम क्षेत्र की सड़कें हो जाएगी चकाचक : नगर आयुक्त

दो माह में निगम क्षेत्र की सड़कें हो जाएगी चकाचक : नगर आयुक्त

नगर निगम के अधिकांश सड़कें एक-दो माह में चकाचक हो जाएगी। निगम क्षेत्र के बाजार क्षेत्र से लेकर विभिन्न वार्डो में सड़क की 103 योजनाओं का टेंडर हो चुका है। नगर आयुक्त दीनेश प्रसाद ने बताया कि पूर्व...

दो माह में निगम क्षेत्र की सड़कें हो जाएगी चकाचक : नगर आयुक्त
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSun, 13 Oct 2019 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के अधिकांश सड़कें एक-दो माह में चकाचक हो जाएगी। निगम क्षेत्र के बाजार क्षेत्र से लेकर विभिन्न वार्डो में सड़क की 103 योजनाओं का टेंडर हो चुका है। नगर आयुक्त दीनेश प्रसाद ने बताया कि पूर्व में 66 सड़कों का टेंडर किया जा चुका है। शुक्रवार को 37 सड़कों का टेंडर हुआ है। टेंडरों का अभी तुलनात्मक समीक्षा चार्ट बनाने का काम किया जा रहा है। अधिकांश योजनाओं को एग्रीमेंट से दो माह के अंदर पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि एक-दो महीने के अंदर निगम क्षेत्र की सड़के देखने लायक हो जाएगी। जब से वे निगम के आयुक्त बने हैं, तब से निगम को सजाने-संवारने में लगे हैं। जिन जगहों पर कचरों का अंबार लगा रहता था उसे खुबसूरत बना दिया गया है। श्री प्रसाद ने कहा कि शुक्रवार को हुए 37 सड़कों के टेंडर में तीन वार्ड क्रमश: 14, 28 और 24 के लिए एक भी टेंडर नहीं पड़ा है। इन वार्डो के लिए पुन: रि-टेंडर किया जाएगा। सभी सड़कों के निर्माण में करीब सात करोड़ रुपये खर्च होगी। जहां कालीकरण की जरूरत हैं, वहां कालीकरण और जहां पीसीसी की जरूरत है वहां पर पीसीसी पथ के लिए टेंडर किया गया है। चार करोड़ की लागत से बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर हो चुका है। तालाब के पानी के साफ-सुथरा करने के लिए टीटमेंट प्लांट के लिए जल्द टेंडर किया जाएगा। तीन करोड़ की लागत से वाटर टीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। परंतु शहर को साफ-सुथरा रखने में शहरवासियों की भी सहयोग जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें