Palamu News: रिशु ने वुशु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

हिन्दुस्तान, पलामू
share

Palamu News: पलामू के खिलाड़ी रिशु ने झारखंड स्टेट जूनियर वुशू चैंपियनशिप में अंडर-85 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता 3-4 अक्टूबर को रांची में आयोजित हुई। पलामू वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष ने रिश्तु की मेहनत की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Palamu News: रिशु ने वुशु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट जूनियर वुशू चैंपियनशिप में पलामू के खिलाड़ी रिशु ने अंडर-85 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 3 एवं 4 अक्तूबर को रांची के सिल्ली स्थित कला भवन में किया गया। पलामू वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि रिशु ने मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। छोटे क्षेत्र से निकलकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने रिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पलामू ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव संजय त्रिपाठी ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी का पदक जीतना गौरव का विषय है।

पलामू वुशू एसोसिएशन के सचिव सुमित वर्मन ने बताया कि रिशु का घर एकेडमी से करीब 40 किलोमीटर दूर है। इस कारण वह नियमित रूप से एकेडमी नहीं आ पाता। इसके बावजूद अपने क्षेत्र में नियमित अभ्यास और सीमित प्रशिक्षण के सहारे पदक हासिल करना उसकी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: रिशु ने वुशु चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक