मेयर प्रत्याशी रिंकू ने मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद

Feb 08, 2026 04:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर के मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने वार्ड संख्या 33 में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा और सभी वर्गों का समर्थन मिलने की बात की। क्षेत्र की जनता विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने नगर निगम की जनता का आभार व्यक्त किया और युवाओं से संवाद भी किया।

मेयर प्रत्याशी रिंकू ने मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने अपने समर्थक और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड संख्या 33 में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभी वर्गो का समर्थन उन्हें मिला रहा है। मेदिनीनगर की जनता अब वास्तविक विकास और परिवर्तन की ओर कदम बढ़ा चुकी है। उन्होंने एक साधारण महिला को इतना असाधारण प्यार देने के लिए नगर निगम की जनता का हृदय से आभार जताया। साथ ही क्षेत्र के युवाओं के साथ संवाद भी किया। मौके पर चंचला कुमारी, पूनम देवी, आरती कुमारी, गुड़िया कुमारी, पुष्पा देवी,वीरेंद्र कुमार,सत्यम कुमार , सरजू राम, भीम कुमार, किशोर कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।