Palamu News: सुदना के देवी मंडप में विशेष अनुष्ठान आयोजित
Palamu News: मेदिनीनगर के सुदना स्थित देवी मंडप में सावन शुक्लपक्ष त्रयोदशी पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुआ। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कोयल नदी के शिवाला घाट पहुंची। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के सुदना स्थित देवी मंडप में मंगलवार को सावन शुक्लपक्ष त्रयोदशी के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस दौरान बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा गायत्री मंदिर रोड, जेलहाता चौक, बस स्टैंड, छह मुहान, जिला स्कूल चौक और हीरा मंदिर रोड होते हुए कोयल नदी के शिवाला घाट पहुंची। शिवाला घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की और कलश में जल भरा। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए श्रद्धालु देवी मंडप लौटे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मां अष्टभुजी, भगवान शिव और हनुमानजी महाराज की पूजा कर सुखमय जीवन की कामना की।
अनुष्ठान को लेकर मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। महंत अभिमन्यु ओझा, धनंजय सिंह, माणिकचंद सिंह, नवल किशोर तिवारी, अजय दुबे, सुधीर सोनी, विनोद अग्रवाल, गुप्तेश्वर पाल, कालिंदा ओझा, मधु ओझा, सरोज गुप्ता, गुड़िया सिंह, रंजुला सिन्हा, सुरुचि, शोभा गुप्ता, शोभा दुबे, सरोज देवी आदिन अनुष्ठान में शामिल हुए।


