रबी फसल कर्मशाला में दी गई तकनीक की जानकारी
पाटन में कृषि विभाग की आत्मा यूनिट ने रबी फसल कर्मशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में किसानों को रबी बुआई, सिंचाई और मिट्टी की स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने फसल...

पाटन, प्रतिनिधि। कृषि विभाग की आत्मा यूनिट ने पाटन प्रखंड के सभागार में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला कर किसानों को जागरूक किया। शनिवार को आयोजित रबी कर्मशाला में बीडीओ अमित कुमार झा, जिला पार्षद संग्राम सिंह, प्रमुख शोभा देवी, बीएओ संतोष कुमार, प्रभारी बीटीएम अभिमन्यु कुमार, सभी जनसेवक, किसान मित्र तथा किसान विशेष रूप से शामिल हुए। रबी फसल कर्मशाला में कृषि बैज्ञानिकों ने किसानों को रबी बुआई, रबी की सिंचाई, तथा मौसम अनुसार किसानों को खेती करने की जानकारी और सलाह दी। रबी कर्मशाला में खेतो की उर्वरा शक्ति की जानकारी किसान को होनी चाहिए इसके लिये अपने खेतों की मिट्टी की स्वास्थ्य जांच जरूर कराने की सलाह दी गई। रबी फसल में दलहनी , तेलहनी, तथा गेंहू, चन्ना की आदि फसल प्रबंधन, कीट से बचाव, सिचाई करने की विधि आदि की जानकारी दी गई। कर्मशाला में दो दर्जन किसान को उनकी खेतो की मिट्टी के स्वास्थ्य जांच का रिपोर्ट कार्ड दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।