Protests Erupt Over Attempted Rape of Central University Student in Jharkhand आइसा ने किया मजदूर किसान इंटर कॉलेज में प्रदर्शन , Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsProtests Erupt Over Attempted Rape of Central University Student in Jharkhand

आइसा ने किया मजदूर किसान इंटर कॉलेज में प्रदर्शन

झारखंड के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा की चिंता जताई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 31 Dec 2024 12:03 AM
share Share
Follow Us on
आइसा ने किया मजदूर किसान इंटर कॉलेज में प्रदर्शन

मेदिनीनगर। झारखंड के सेंट्रल यूनिवर्सिटी(सीयूजे) की एक छात्रा के साथ रेप के प्रयास मामले का विरोध करते हुए सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने इस घटना को लेकर कई सवाल किया और कहा कि झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में दिख रही है। स्कूल और कॉलेज जैसी जगहें भी असुरक्षित हो गई हैं। आइसा नेताओं ने कहा कि सीयूजे की छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में छात्र संगठन के प्रदर्शन के बाद आरोपी विद्यार्थी को निलंबित किया गया है। पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने के बजाए विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। आरोपी एक छात्र संगठन का सक्रिय सदस्य है। महिला कल्याण मंत्री भी इस मामले में मौन है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।