पलामू के पुत्र ने हासिल की कानून के प्राध्यापक बनने का सफर
मेदिनीनगर के महेन्द्र कुमार तिवारी के सुपुत्र प्रो. डा. मानवेंद्र कुमार तिवारी को विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक के पद पर प्रोन्नति मिली है। उन्होंने पटना के चाणक्या नेशनल ला यूनिवर्सिटी में योगदान देना शुरू कर दिया है। डॉ. तिवारी ने 15 साल में प्राध्यापक बनने की उपलब्धि हासिल की है।

मेदिनीनगर, संवाददाता। मूलत: गढ़वा जिले के कांड प्रखंड अंतर्गत हेठार क्षेत्र निवासी और पलामू जिला अधिवक्ता संघ के वरीय अधिवक्ता महेन्द्र कुमार तिवारी के सुपुत्र प्रो. डा. मानवेंद्र कुमार तिवारी को विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने प्राध्यापक के रूप में प्रोन्नत किया है। विधि शास्त्र के विद्वान डॉ मानवेंद्र कुमार तिवारी ने जनवरी के पहले पखवाड़े में पटना के चाणक्या नेशनल ला यूनिवर्सिटी में योगदान देकर विद्यार्थियों को कानून की गहन अध्यापन कराना शुरू कर दिया है। पलामू जिले में पूर्व में लोक अभियोजक का दायित्व निभा चुके महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि इसके पूर्व डा. मानवेंद्र कुमार तिवारी मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित धर्मशास्त्र नेशनल ला यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में सेवारत थे।
पटना में पदस्थापित होने से अब छोटे अंतराल पर घर और कार्यस्थल के बीच आना-जाना संभव हो सकेगा। डॉ महेंद्र कुमार तिवारी के सानिध्य में कार्य करने वाले अधिवक्ता सतीश कुमार मिश्र, विकास कुमार आदि ने प्रो. डॉ मानवेंद्र कुमार तिवारी को बधाई और मंगलकामनाएं भेजी है। करीब 45 वर्ष के युवा प्राध्यापक डॉ मानवेंद्र कुमार तिवारी ने 15 साल की छोटी सेवा में प्राध्यापक तक का सफर पूरा कर पलामू प्रमंडल के युवाओं के खासकर कानून के विद्यार्थियों के लिए बड़ी मिशाल कायम की है। उल्लेखनीय है कि पलामू प्रमंडल के युवाओं में अब अकादमिक अध्ययन की जगह तकनीकी, व्यवसायिक, मेडिकल, विधि आदि की पढ़ाई के प्रति रूची काफी बढ़ी है। ऐसे युवाओं के लिए प्रो. डा. मानवेंद्र कुमार तिवारी का अकादमिक और सेवा का सफर से प्रेरणा लेना लक्ष्य हासिल करने में मददगार बनेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



