ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूहुसैनाबाद में किसान संघ की बैठक में समस्याओं पर विमर्श

हुसैनाबाद में किसान संघ की बैठक में समस्याओं पर विमर्श

शनिवार को किसान मित्रों की एक आवश्यक बैठक हुसैनाबाद में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने...

हुसैनाबाद में किसान संघ की बैठक में समस्याओं पर विमर्श
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 24 Mar 2018 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को किसान मित्रों की एक आवश्यक बैठक हुसैनाबाद में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने की। जबकि संचालन सुदर्शन सिंह द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से किसानों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में किसानों द्वारा कहा गया है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। किसान सुखाड़ एवं मंहगाई की मार झेल रहे हैं। किसानों को विगत चार साल से फसल बीमा का लाभ नहीं मिला है। साथ ही समय पर खाद बीज भी नहीं मिलता है। प्रखंड में कुछ मात्रा बीज आता भी है तो घटिया किस्म का रहता है। जिससे किसानों को परेशानी होती है। सरकार कहती है कि सभी किसानों को लोन देना जबकि बैंक लोन नहीं देती है। समय पर धान क्रय केंद्र नहीं खुलने के कारण किसान अपना धान कम दाम में बिचौलिया के दे दिए । अब क्रय केंद्र में सिर्फ बिचौलिया का धान बिक रहा है। किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। ऐसे में आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। अगर सरकार किसानों के प्रति सजग नहीं हुई तो किसान मित्र किसानों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। इस बैठक में किसान मित्र संघ के लव कुमार सिंह, विजय ठाकुर, उपेंद्र मेहता, नागेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, दिलीप रवि, सुजीत मेहता, संतोष मेहता, राम, राजमणि सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें