सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य है आर्ट्स के जिला टॉपर का

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 12वीं कला संकाय की परीक्षा में पलामू जिला टॉपर प्रियांशु कुमार बने हैं, जिन्होंने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। वे हैदरनगर के आरके प्लस-2 हाईस्कूल के छात्र हैं और सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य सामाजिक दायित्व निभाते हुए सम्मानित सेवाएँ करना है।

सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य है आर्ट्स के जिला टॉपर का

मेदिनीनगर। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 12वीं कला संकाय की परीक्षा में पलामू जिला टॉपर बने प्रियांशु कुमार हैदरनगर बाजार क्षेत्र के निवासी हैं। हैदरनगर के आरके प्लस-2 हाईस्कूल से पढ़ाई करते हुए उन्होंने 91 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टापर स्थान हासिल किया है। राजेश कुमार का पुत्र प्रियांशु का लक्ष्य सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना है। इसके लिए वे अभी से तैयारी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व का निर्वहन के साथ खुद को भी सम्मानजनक स्थान पर रखकर सेवा करने के लिए सिविल सर्विस सर्वोत्तम है। उन्होंने कहा इसके लिए वे कड़ी मेहनत के साथ सिलेबस को पूरा करने में जुटे रहते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।