प्रधानाध्यापक ने किया शोक व्यक्त
मेदिनीनगर के रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने व्यवसायी नवल तुलस्यान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नवल तुलस्यान ने समाज में सकारात्मकता बढ़ाई और उनकी सादगी व दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने व्यवसायी नवल तुलस्यान के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि स्व. नवल तुलस्यान ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने उदात्त आचार-विचारों से प्रतिष्ठित करने के साथ सामाजिकता को भी बढ़ावा दिया। उनमें सादगी व सम्यक दृष्टिकोण का अद्भुत सौंदर्य था। वह प्रत्येक दृष्टिकोण से बड़े शख्शियत थे। इसलिए उनका परलोक गमन हम सबके लिए बहुत बड़ी क्षति है। कई बार उनके साथ मंच साझा करने का मौका मिला। वे सधे शब्दों में संक्षिप्त,किन्तु सारगर्भित टिप्पणी करते थे। ईश्वर उन्हें शांति व परिजनों को संबल प्रदान करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


