Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPreparations for Janmashtami in Palamu Festivities Rituals and Celebrations
पलामू में जन्माष्टमी की तैयारी अंतिम चरण, कल होगी दही-हांडी प्रतियोगिता

पलामू में जन्माष्टमी की तैयारी अंतिम चरण, कल होगी दही-हांडी प्रतियोगिता

संक्षेप:

पलामू में जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर है। बाजार भगवान श्री कृष्ण की मूर्तियों और वस्त्रों से सज गए हैं। भक्तगण उपवास रखकर पूजा की तैयारी कर रहे हैं। इस साल जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी।...

Thu, 14 Aug 2025 11:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू में जन्माष्टमी की तैयारी जोरो पर है। तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई। बाजार भगवान श्री कृष्ण की मूर्तियों, वस्त्रों, परिधानों से सज चुके है। कृष्णभक्त पूजा की तैयारी में बाजार की ओर रुख करने लगे है। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी की धूम कायम रहती है। कोर सीटी बाजार क्षेत्र के मुख्य पुजारी रविकांत मिश्रा ने कहा कि विष्णु मंदिर, रेड़मा काली मंदिर, देवी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए उपस्थित होते है। किशुनपुर अमवा के पुरोहित राकेश मिश्रा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी जिले में जोरो से जारी है ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जन्माष्टमी के दिन भक्तगण पूरे दिन उपवास रहकर भगवान श्री कृष्ण के जन्म की तैयारी मग्न होते है। कुछ भक्तगण फलाहार का सेवन करते है। श्रद्धाभाव से की गई पूजा को ईश्वर स्वीकार करते है। किशुनपुर सहित प्रत्येक गांव में जन्माष्टमी की पूजा की जाती है। आचार्य धनंजय पाठक ने बताया कि इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 15 अगस्त रात 11:49 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त रात 9:34 बजे तक रहेगी। पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, मध्यरात्रि के समय आता है और इस वर्ष यह 16 अगस्त की आधी रात 12:04 से 12:47 तक है । इसी समय को श्रीकृष्ण के जन्म के दिव्य पल के रूप में पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर श्रद्धालु उपवास रखते, मध्यरात्रि में कीर्तन-भजन कीर्तन करते हैं। मौके पर मंदिर एवं मंदिर में भगवान का झूला सजाया जाता है। कई स्थानों पर दही-हांडी उत्सव आयोजित किया जाता है। शहर के विष्णु मंदिर, ठाकुरबारी, राम जानकी मंदिर, जेलहाता चौक शिव मंदिर, इस्कॉन, एवं हरे कृष्णा प्रचार केंद्र गीता भवन-अस्पताल चौक एमआईए हाल में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया है। हरे कृष्णा प्रचार केंद्र गीता भवन के नेतृत्व में 15 अगस्त 3:00 बजे से शोभा यात्रा निकालने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहे होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। विष्णु मंदिर में 90वां साल मनाया जा रहा है। चैनपुर के महावीर मंदिर चौक एवं ब्लॉक के समीप शिव दुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर कार्यक्रम करने का प्रोग्राम रखा गया है।