भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकालने के लिए तैयारियां की गई तेज

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए श्रीराम जानकी मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में धन संग्रह, आमंत्रण पत्र वितरण, प्रसाद वितरण, रथ संचालन और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। रथयात्रा 200 वर्षों से पारंपरिक रूप से निकाली जा रही है, जिसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकालने के लिए तैयारियां की गई तेज

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर मेदिनीनगर के कोयल नदी तट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में बुधवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही इसमें तेजी लाते हुए आयोजन से पहले पूरा कर लेने का निर्णय लिया गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पलामू अध्यक्ष अविनाश राजा के नेतृत्व में हुई बैठक में रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर धन संग्रह, आमंत्रण पत्र वितरण, प्रसाद वितरण, कीर्तन मंडली, गोपिया मंडली, रथ संचालन, महाआरती, शस्त्रधारक दल, घुड़सवारी, पुष्प वर्षा, रंगोली तथा श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत और ओआरएस की व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई और समितियों के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गईं।

अविनाश राजा ने बताया कि पलामू प्रमंडल में पिछले लगभग 200 वर्षों से यह रथयात्रा पारंपरिक रूप से निकाली जाती रही है और इसका विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। बैठक में अविनाश राजा ने बताया कि पुरुष एवं महिला मंडली के सदस्य उत्साहपूर्वक सेवा कार्यों में भाग ले रहे हैं। रथयात्रा अपने पारंपरिक मार्ग से ही निकाली जाएगी और समापन पुनः नदी किनारे स्थित मंदिर परिसर में महाआरती के साथ होगा। आयोजन का उद्देश्य केवल रथ खींचना नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक मूल्यों का प्रसार करना भी है। अंतिम समीक्षा बैठक कार्यक्रम से पांच दिन पूर्व आयोजित की जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।