Palamu News: दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर आज छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: मेदिनीनगर में दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति के लिए जेबीवीएनएल मेंटेनेंस कार्य करेगा। बुधवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कई क्षेत्रों में करीब छह घंटे बिजली बंद रहेगी। विभाग पेड़-पौधों की छंटाई और पूजा पंडालों के आसपास विद्युत व्यवस्थाओं में सुधार करेगा।

Palamu News: दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर आज छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान शहर में निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की ओर से बुधवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक शहर के कई इलाकों में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से पूजा पंडालों के आसपास विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ पेड़-पौधों की टहनियों की छंटाई भी कराई जाएगी। मेदिनीनगर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल (शहरी) के सहायक विद्युत अभियंता अवधेश बख्शी ने बताया कि रेड़मा स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी जीएलए कॉलेज फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

इसके चलते जीएलए कॉलेज परिसर, बारालोटा, हनुमान नगर, गुरियाही, पांकी रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुदना स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी हॉस्पिटल फीडर में पूजा पंडालों के आसपास विद्युत लाइनों के अनुरक्षण के साथ पेड़-पौधों की टहनियों की छंटाई की जाएगी। इससे शहीद समाज चौक, हॉस्पिटल चौक, कन्नी राम चौक, गढ़वा रोड, पहाड़ी मुहल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। अवधेश बख्शी ने उपभोक्ताओं से सुबह 10 बजे से पहले पानी का भंडारण करने और जरूरी कार्य निपटा लेने की अपील की है। दुर्गापूजा के दौरान विद्युत सुरक्षा को लेकर विभाग पहले से मेंटेनेंस और निरीक्षण कार्य कर रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर आज छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित