चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में विजय पेट्रोल पंप से स्टेशन तक चार दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं और पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। अंडरग्राउंड विद्युत केबल क्षतिग्रस्त होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।

चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित

हुसैनाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र में विजय पेट्रोल पंप से लेकर स्टेशन तक पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार विजय पेट्रोल पंप से विवेक स्टील तक बिछाई गई अंडरग्राउंड विद्युत केबल क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है। व्यवसायिक धनंजय मेहता ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस के बीच जेपी चौक से स्टेशन तक के निवासी बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट से भी जूझ रहे हैं। मोटर और पंप नहीं चल पाने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

चार दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।