ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूलूट मामले के मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

लूट मामले के मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के मुख्य बाजार में 20 सितंबर 2020 को मुरारी ज्वेलर्स नामक दुकान में हुई लाखों की लूट मामले का मुख्य आरोपी सौरव...

लूट मामले के मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSun, 22 May 2022 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के मुख्य बाजार में 20 सितंबर 2020 को मुरारी ज्वेलर्स नामक दुकान में हुई लाखों की लूट मामले का मुख्य आरोपी सौरव राम को रांची की लालपुर थाने की पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पलामू की मेदिनीनगर टाउन थाने की पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। मेदिनीनगर में घटित वारदात के बाद पीड़ित ने एफआईआर में काफी कम मात्रा के जेवरात की लूट को बताया था। परंतु डकैत गैंग के पकड़े जाने के बाद यह खुलासा हुआ था कि करीब 60 लाख रुपए के जेवरात की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें