
हरिहरगंज टोल प्लाजा के पास से शराब लदा पिकअप वैन जब्त
पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को टोल प्लाजा के समीप भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप को रोका और 406 बोतल शराब जब्त की। चालक मौके से फरार...
मेदिनीनगर/हरिहरगंज, हिटी। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप से शनिवार की सुबह में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया है। पुलिस को देखते हुए चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है। शराब लदा गाड़ी जब्त कर पुलिस जांच कर रही है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टोल प्लाजा के पास एक पिकअप वाहन से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस ने सुबह करीब 4:30 बजे वाहन संख्या बीआर 02 क्यू पंजीयन श्रेणी की एक गाड़ी को रोका। जांच में पाया गया कि वाहन से अवैध तरीके से देशी शराब की ढुलाई हो रही थी।
बाद में हरिहरगंज थाना पुलिस ने पिकअप से टनाका कंपनी की 300 एमएल के 406 बोतल शराब बरामद किया। बरामद बोतलें सफेद रंग की प्लास्टिक में पैक थीं और उन पर झारखंड एक्साइज अंकित था। पुलिस ने मौके से वाहन एवं शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि जिले में शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि तस्कर शराब को बिहार ले जाने की तैयारी में थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




