पुलिस जवान पर गोली चालन के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
मेदिनीनगर के सुआ कौड़िया गांव में 3 मई को पुलिस जवान पवन सिंह पर गोली चलाने के आरोपी ऋषभ सिंह ने बुधवार को पलामू व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस के दबाव में उसने आत्मसमर्पण किया है। घायल पवन सिंह को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव में तीन मई के शाम में पुलिस के जवान पवन सिंह पर गोली चालन के आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवासी ऋषभ सिंह ने बुधवार के दोपहर में पलामू व्यवहार न्यायालय (कोर्ट)में सरेंडर कर दिया है।
पुलिस का दबाव
सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी के दबाव में आकर उसने कोर्ट में सरेंडर किया है। उन्होंने बताया कि जल्दी उसे डिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
घटना का विवरण
उन्होंने बताया जख्मी पुलिस की जवान लातेहार जिला मनिका थाना क्षेत्र के चामा बरवईया गांव निवासी पवन सिंह के अनुसार वह अपने ससुरारी सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव निवासी राजेंद्र सिंह के घर आया हुआ था शाम में बाहर रेलवे लाइन किनारे घूम रहा था उसी क्रम में आरोपी ऋषभ सिंह सरकारी स्कूल के कर्मी एवं एक अन्य अपराधी एकाएक फायरिंग करते हुए भाग निकला था।
चोट और इलाज
एकाएक चली गली में पवन सिंह जख्मी हो गय स्थानीय लोगों के सहयोग से मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। उसे एक गोली बांह में लगाते हुए निकल गई।
आगे की कार्रवाई
उन्होंने बताया के घटना के कारण आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


