
मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान में मनातू में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
मेदिनीनगर में मादक पदार्थों की अवैध खेती और व्यापार को रोकने के लिए मनातू थाना द्वारा दो दिवसीय खेल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। यह पहल नशे के खिलाफ...
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मादक पदार्थ जैसे अफीम और गांजा की अवैध खेती व व्यापार की रोकथाम के लिए मनातू थाना की पुलिस के तत्वावधान में दो दिवसीय खेल टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को धूमधाम से शुरू किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन अंचल निरीक्षक सह एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने फुटबॉल को कीक मारकर किया। यह विशेष पहल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत खेल और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश दिया जा रहा है। टूर्नामेंट का समापन रविवार को पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की उपस्थिति में किया जाएगा।

एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि नशा समाज और युवाओं का सबसे बड़ा दुश्मन है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। वह चाहते हैं कि गांव-गांव में खेल का माहौल बने और युवा गलत रास्ते की बजाय खेल के मैदान में अपनी ऊर्जा लगाएं। नशा मुक्त समाज बनाना तभी संभव है जब हम सभी मिलकर इसके खिलाफ खड़े हों। मौके पर थाना प्रभारी निर्मल उरांव, मुखिया संघ के पलामू जिला अध्यक्ष पति उदय सिंह, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




