पुलिस ने अवैध पोस्ता की खेती को किया नष्ट

Mar 02, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

पलामू जिला में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र के खामडीह में जंगली इलाके में अफीम/पोस्ता की फसल को नष्ट किया। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापामारी की और चार कट्ठा भूमि पर लगी फसल को नष्ट किया। अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने अवैध पोस्ता की खेती को किया नष्ट

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।पलामू जिला में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम खामडीह के जंगली इलाके में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए अफीम/पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर ताल पिकेट पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल एवं स्थानीय चौकीदार की संयुक्त टीम ने सघन छापामारी अभियान चलाया। दुर्गम और जंगली क्षेत्र में करीब चार कट्ठा जमीन पर लगी अफीम/पोस्ता की फसल पाई गई, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया।

इस मामले में संबंधित लोगों की पहचान कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। ताकि नशामुक्त और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध अफीम/पोस्ता या अन्य मादक पदार्थों की खेती की सूचना मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।