नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी में युवक गिरफ्तार

Mar 07, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

विश्रामपुर में, पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाने की पुलिस ने एक युवक को नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संतोष गिरी के अनुसार, आरोपी नितेश चंद्रवंशी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता ने इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी में युवक गिरफ्तार

विश्रामपुर। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक युवक को नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि कांड संख्या 17/ 2026 के नामजद आरोपी जोगा गांव के नितेश चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नितेश चंद्रवंशी के खिलाफ एक नाबालिग को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने की प्राथमिकी पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।