
नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
संक्षेप:
विश्रामपुर में ऊंटारी थाने की पुलिस ने 25 वर्षीय मनीष कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एक नाबालिग का अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के बाद मनीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नाबालिग का कोर्ट में बयान दर्ज करने के बाद उसे सीडब्ल्यूसी को सौंपा गया।
Jan 16, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
विश्रामपुर। ऊंटारी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के डेवडर बिंदुआ गांव निवासी 25 वर्षीय युवक मनीष कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मनीष के खिलाफ थाना क्षेत्र के एक नाबालिग का अपहरण करने का मामला दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के बाद रोपी युवक को भी गिरफ्त में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि नाबालिग का कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




